HomeBreaking Newsस्थिति की समीक्षा के लिए लेह पहुंचे मोदी और जनरल रावत

स्थिति की समीक्षा के लिए लेह पहुंचे मोदी और जनरल रावत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत गलवान घाटी में चीन के सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को लद्दाख के लेह पहुंचे।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि श्री मोदी चीन की सेना के साथ हिंसक झड़प में घायल हुए सैनिकों से मुलाकात करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उनकी सैनिकों से मुलाकात को सेना को नैतिक समर्थन मिलेगा। वह लेह में 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिलेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लेह के दौरे पर जाने वाले थे लेकिन उन्होंने गुरुवार को अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments