HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज़ : पीएम मोदी 27 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए...

ब्रेकिंग न्यूज़ : पीएम मोदी 27 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉकडाउन की स्थिति पर तीसरी बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 27 अप्रैल की सुबह सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से फीडबैक भी लेंगे. केंद्र सरकार राज्यों से मिले फीडबैक के आधार पर ही आगे की रणनीति तैयार करेगी. 14 अप्रैल को हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद ही केंद्र सरकार ने 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया था.

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

इससे पहले पीएम मोदी ने 11 अप्रैल को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की थी. इस बैठक में ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की सहमति दी थी. बता दें कि देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. अब तक देश में कोरोना के कुल 20 हजार 471 मरीज हैं. मौत का आंकड़ा 652 हो गया है. पिछले 24 घंटे में 50 लोगों की मौत हुई है. कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए पीएम मोदी एक्शन में हैं. वह अपने मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करते हैं और हालात की जानकारी लेते हैं.

जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से,
https://chat.whatsapp.com/
FTYwl1FqGnrLIxCmiP9RHe

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments