HomeUttarakhandAlmoraकोरोना संकट खत्म होने तक बंद रखें सभी शिक्षण संस्थान, पूरी तरह...

कोरोना संकट खत्म होने तक बंद रखें सभी शिक्षण संस्थान, पूरी तरह माफ हो स्कूल फीस…. कांग्रेस ने सीएम को भेजा ज्ञापन

अल्मोड़ा। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में मांग की है कि जब तक वैश्विक महामारी कोरोना का उत्तराखंड में प्रकोप पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता तब तक कोई भी शिक्षण-संस्थान ना खोले जाएं। इसके अलावा कांग्रेसजनों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि कोरोना महामारी के कारण सुरक्षा की दृष्टि से लागू लाकडाऊन के कारण उत्तराखंड के अधिकांश लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हुई है, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों का उक्त सम्पूर्ण अवधि का शुल्क पूर्णतया माफ किया जाए, जिससे कि अभिभावकों को राहत मिल सके। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि इस कोरोना काल में शिक्षण-संस्थान खोले गये तो शिक्षण-संस्थानों में सोशियल डिस्टेन्सिंग हो पाना सम्भव नहीं हो पायेगा। साथ ही साथ घरों से बाहर निकलकर विद्यालय जाना छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक तथा जिला सचिव दीपांशु पान्डेय भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments