HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज : हरेले पर जगह जगह किया गया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण...

मोटाहल्दू न्यूज : हरेले पर जगह जगह किया गया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

मोटाहल्दू/ हल्दूचौड़। उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला बेहद ही धूमधाम के साथ पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। जगह-जगह पौधे लगाए जा रहे हैं, इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुबु मार्बल के प्रबंधक राजेन्द्र सिंह अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय जयपुर खीमा मोटाहल्दू के परिसर के आसपास 2 दर्जन से अधिक फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के चलते पर्यावरण काफी साफ सुथरा हो चुका है। इसलिए हमें सावधानी बरतते हुए पर्यावरण के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है, हमें खुद पेड़ लगाने के साथ लोगों को भी जागरूक करना चाहिए, इस दौरान सुरेश बिष्ट, नंद बल्लभ पांडे, अशोका अधिकारी व योगेश कपिल के साथ तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd

दूसरी ओर हल्दुचौड़ क्षेत्र में पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। पूर्व काबीना मंत्री ने बताया कि हरेला का पर्व हमको हरित क्रांति की याद दिलाता है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की पहचान है जो हमें संदेश देता है कि हमें अपने आसपास एवं पूरे पर्यावरण को संरक्षित करने में जोर देना चाहिए। इस दौरान ग्राम प्रधान मीना भट्ट, रोहित बिष्ट, रोहित दुमका, विनीत दुमका, प्रवीण शर्मा अशोक जोशी हरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments