HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : ट्रक ड्राइवरों को लूटने की थी प्लानिंग, चढ़ गया...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : ट्रक ड्राइवरों को लूटने की थी प्लानिंग, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

चौकी पुलिस मंडी ने बायपास के पास एक व्यक्ति को एक अदद तमंचे व कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि वह बायपास रोड से गुजरने वाले ट्रक ड्राइवरों को लूटने के मकसद से आया था, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ जाने से उसके मंसूबों पर पानी फिर ​गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मंडी, हल्द्वानी दिनेश चंद्र जोशी द्वारा सायंकालीन सघन चेकिंग के दौरान मंडी बायपास रोड से वनभूलपुरा निवासी एक व्यक्ति को एक अदद तमंचा (115 बोर) मय 02 अदद कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में पता चला कि उक्त व्यक्ति अवैध असलाह के बल पर मंडी बायपास रोड में खड़े ट्रक ड्राइवरों को लूटने की फिराक में था, जिसे चौकी मंडी पुलिस चौकी द्वारा घटना को अंजाम देने से से पूर्व ही पकड़ लिया गया। उक्त व्यक्ति को उसके जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराते हुए थाना हल्द्वानी में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मंडी उप निरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी व कानि घनश्याम आर्य शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments