HomeUttarakhandBageshwarगरुड़: अंताक्षरी में पिंगलों के बच्चों ने प्रदेश स्तर पर जीता गोल्ड...

गरुड़: अंताक्षरी में पिंगलों के बच्चों ने प्रदेश स्तर पर जीता गोल्ड मेडल

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़: बागेश्वर जिले के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पिंगलों के बच्चों ने प्रदेश स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता है। इसके अलावा मानचित्र प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल पर कब्जा किया है। बच्चों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों व क्षेत्र में खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTSAd

राजकीय आदर्श प्राइमरी विद्यालय पिंगलों के बच्चे प्रतिवर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदेश में अपना स्थान बनाए हुए हैं। इसके अलावा छात्रवृत्ति समेत अन्य विभागीय परीक्षाओं में भी बच्चों का चयन होते आया है। बच्चों की इस उपलब्धि पर सीईओ जीएस सौन, बीईओ कमलेश्वरी मेहता, प्रधानाध्यापिका नीता अल्मिया, बीआरपी भुवन भट्ट, शिक्षाविद नंदन सिंह अल्मिया, गिरीश चंद्र सिंह नेगी, उमेश जोशी, डा. हरेंद्र रावल, देवेंद्र मेहता, नवीन मिश्रा, सुंदर नेगी, जीवन सिंह दोसाद, कैलाश चंद्र जोशी, नीरज पंत, विशन गिरी, मोहन जोशी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बच्चों व विद्यालय को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments