HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: ग्रामीण क्षेत्रों में पिलख्वाल का जबर्दस्त खैरमकदम

अल्मोड़ा: ग्रामीण क्षेत्रों में पिलख्वाल का जबर्दस्त खैरमकदम

►► दर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद गांव-गांव जाकर समस्याओं व विकास कार्यों पर चल रही चर्चा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: दर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद गोविंद सिंह पिलख्वाल ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर हैं, जहां वह क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी लेते हुए विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा कर रहे हैं। आज रविवार को भी पिलख्वाल कई गांवों में पहुंचे, जहां उनका जबर्दस्त खैरमकदम हुआ और उन्हें ग्रामीणों ने फूलमालाओं से लाद दिया।

नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद से पिलख्वाल अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण पर हैं और वहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में दर्जा राज्यमंत्री पिलख्वाल रविवार को ग्रामसभा लाट, देवली, चौमु व कलसीमा में पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। यहां तक कि उनके स्वागत में सांस्कृतिक दल भी बुलाए गए। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही क्षेत्रीय समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए ठोस प्रयास करने का भरोसा दिया। कई जगह मातृशक्ति ने भी उनका स्वागत किया। पिलख्वाल ने सहयोग व सम्मान के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के​ लिए वह पहले से और अधिक समर्पित होकर कार्य करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments