HomeUttarakhandAlmoraपनुवानौला : पिलख्वाल ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को...

पनुवानौला : पिलख्वाल ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस

ADVERTISEMENTS

पनुवानौला। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य उत्तराखंड गोविंद पिलख्वाल ने लिगुणता के तोक बीनुख में भाजपा कार्यकर्ता जगदीश नैनवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। पिलख्वाल ने उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा पिलख्वाल ने शेराघाट में गोपाल पाण्डेय कि माता के आकस्मिक निधन होने पर शेराघाट स्थित उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ ग्राम प्रधान कांचुला दीवान सिंह बोरा, प्रकाश जोशी, बलदेव आर्य, मोते सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह रावल, उमेश पाण्डेय, दीपक सिंह, दीपक जोशी, गोपाल भट्ट, खीमानंद भट्ट, प्रमोद पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments