HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Almora : धारानौला में मृत मिला कबूतर, बर्ड फ्लयू की...

Big Breaking Almora : धारानौला में मृत मिला कबूतर, बर्ड फ्लयू की सम्भावना से मचा हड़कंप, प्रशासन व वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

देश भर में जारी बर्ड फ्ल्यू की सम्भावना के बीच यहां सनसनीखेज ख़बर सामने आई है। नगर के व्यस्तम इलाके धारानौला स्थित एक होटल की छत में आज दोपहर एक मृत कबूतर मिला है। मामले की सूचना प्रशासन को दे दी गई है तथा टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में बर्ड फ्लयू की पुष्टि पूर्व में ही हो चुकी है, जिसको लेकर पूरे प्रदेश में प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट पर है। पूर्व में ही वन महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों ने आम जनता को चेतावनी जारी कर दी है कि किसी भी पक्षी के मृत पाये जाने पर उसे न तो छुएं और ना ही जलायें या दफन करें, बल्कि प्रशासन व वन विभाग को तत्काल सूचित किया जाये। यही कारण है कि अभी तक धारानौला में मिले मृत पक्षी को किसी ने भी नही छुआ है और कोई उसके नजदीक नही आ रहा है। अब जल्द ही प्रशिक्षित टीम इस मृत कबूतर का सैंपल लेगी और अग्रिम कार्रवाइ होगी। ज्ञात रहे कि अब तक उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में 700 से अधिक मृत पक्षी मिल चुके हैं। बर्ड फ्लयू का खतरा बहुत अधिक है और यह इंसानों में भी फैल सकता है। फिलहाल धारानौला में टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। अलबत्ता इस मामले में अभी अधिकारिक बयान किसी ओर से नही आया है। होटल के मालिक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आज दोपहर में जब बच्चे छत पर खेल रहे थे, तब उन्होंने यह कबूतर देखा। मामले की सूचना संबंधित अधिकारी को दे दी गई है। अलबत्ता सूत्र बता रहे हैं कि डीएफओ के आदेश पर वन विभाग से दो लोग जांच को पहुंच गये हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments