यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में उत्तराखंड शासन देहरादून द्वारा स्वीकृत पीजी डिप्लोमा, यौगिक साइंस पाठ्यक्रम का संचालन वर्तमान शैक्षिक सत्र 2021—2022 से शुरू हो रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी इस रोजगारपरक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।
स्व. श्री जयदत्त वैला, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की प्राचार्य डॉ. हेमा प्रसाद ने बताया कि पीजी डिप्लोमा, यौगिक साइंस हेतु एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा आज पैनल निरीक्षण किया गया। उक्त पाठ्यक्रम के संचालन की संस्तुति इसी शैक्षिक सत्र 2021—2022 से प्रारम्भ की जायेगी। उन्होंने इच्छुक प्रवेशार्थियों से इस पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय नियमानुसार प्रवेश लेकर इस रोजगारपरक पाठ्यक्रम से लाभ उठाने को कहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।