HomeBreaking NewsUttarakhand : खेत में ऐसा कुछ देखा कि डर से कांपने लगे...

Uttarakhand : खेत में ऐसा कुछ देखा कि डर से कांपने लगे लोग, पुलिस आई तो खुला यह राज़, पढ़िये पूरी ख़बर……

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

यूएस नगर। पंतनगर के जवाहर नगर में गोलगेट के पास खेत में किसी इंसान के पांव का खून से सना पंजा मिलने से हड़कंप मच गया। यह नजारा देख मजदूर बहुत ज्यादा डर गये और आस—पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ लोग इसे किसी सम्भावित हत्याकांड तो कोई किसी तांत्रिक द्वारा किये गये काले जादू से जोड़कर देखने लगे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पता चला कि गत दिवस शनिवार को एक व्यक्ति की ट्रेन से कटने पर मौत हो गई थी और यह उसी के पांव का कटा हुआ हिस्सा है।

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : कई बड़ी छूट के साथ प्रदेश में 15 जून तक बढ़ाया गया कोराना कर्फ्यू, लगभग सभी दुकानों को तय दिवसों पर खोलने की अनुमति, सप्ताह में तीन दिन खुलेंगी शराब की दुकानें, पढ़िये पूरी अधिसूचना, सिर्फ CNE पर

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंतनगर के जवाहर नगर में गोलगेट के पास आज कुछ मजदूर खेतों में गुड़ाई के काम में लगाये गये थे। इसी बीच खेत में काम करते हुए उन्हें अजीब सी चीज दिखी। जब मजदूरों ने इसे पास से देखा तो उनके होश फख्ता हो गये। पता चला कि यह किसी इंसान के पैर का पंजा है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है। आधे कटे पैर का इंसानी पंजा दिखने पर हड़कंप मच गया था। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तब तक वहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोग इस मामले में तरह—तरह की चर्चा में लगे हुए थे कि पुलिस के एक उप निरीक्षक ने असली भेद बता दिया।

Uttarakhand : खेत में ऐसा कुछ देखा कि डर से कांपने लगे लोग, पुलिस आई तो खुला यह राज़, पढ़िये पूरी ख़बर……

उनि विपुल जोशी ने बताया कि गत रात्रि शनिवार के रोज प्रधान जी के खेत से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर ट्रेन से कटकर टीडीसी कर्मी इंद्रजीत की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे में उनके दायें पैर का आधा पंजा भी कट गया था। ढूंढने पर भी पुलिस को वह नही मिला था। पुलिस के अनुसार सम्भव है कि कुत्ते इस इंसानी पंजे को लेकर खेत में आ गये हों।

अनलॉक की प्रक्रिया के करीब उत्तराखंड, 446 नए केस, 1580 मरीज हुए ठीक

शर्मनाक : तो क्या इन रईसजादों को मिला है सरेराह लड़कियों को छेड़ने का License ! हॉस्पिटल की महिला स्टॉफ से बदतमीज़ी, घर तक किया पीछा, डेढ़ घंटे तक दहशत में रहीं लड़कियां

फर्जीवाड़ा : अविवाहित थे प्रधानाध्यापक, पर मौत के बाद पत्नी को शिक्षा विभाग में मिल गई मृतक आश्रित कोटे पर नौकरी

Haldwani : साहब, मेरी मौत के बाद पत्नी के नाम कर देना दुकान ! कोरोना संक्रमित गल्ला विक्रेता ने मौत से पहले भेजे मैसेज, ​फिर विभाग ने क्या किया, पढ़िये पूरी ख़बर….

सीएनई विशेष : असल जिंदगी में बहुत सहज—सरल हैं ‘सत्या’ के ​कुख्यात गैंगस्टर ‘कल्लू मामा’, सादगी का हर कोई हुआ कायल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments