HomeUttarakhandNainitalनीम करौली बाबा के आश्रम में श्रीमद् भागवत का लोग ले रहे रसास्वादन

नीम करौली बाबा के आश्रम में श्रीमद् भागवत का लोग ले रहे रसास्वादन

ADVERTISEMENTS

✒️ भजन-कीर्तनों की धुन से भक्तिमय हुआ कोसी तट

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत काकड़ीघाट स्थित नीम करौली बाबा के आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा वाचक व्यास पदम चंद्र उपाध्याय ने भागवत के तीसरे दिन भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान भजन-कीर्तन की धुन से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा।

उल्लेखनीय है कि गत बुधवार से बाबा नीब करौरी के आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारम्भ हो गया था। व्यास पदम चंद्र उपाध्याय यहां कथा वाचन कर रहे हैं। भजन कीर्तन मंडली द्वारा मनमोहक भजनों की प्रसतुति दी जा रही है।

कथा वाचन व भजन-कीर्तनों के चलते इन दिनों कोसी नदी का तट भक्तिमय बना हुआ है। श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए काकड़ीघाट, मनरसा, सुयालबाड़ी, सूरी, नावली, खैरना, गरमपानी, गड़स्यारी से भक्त आश्रम में पहुंच रहे हैं।

02 मई को हवन यज्ञ व भंडारे के साथ भागवत कथा का समापन होगा। इस अवसर पर कथा वाचक पदम् चंद्र उपाध्याय, सहायक अभिषेक भारद्वाज, पुजारी आनंद सिंह, अमित पाठक स्थानीय निवासी मदन मोहन सुयाल, अंकित सुयाल सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

धन्य पिता ‘भगीरथ’ इनके 05 बच्चे बने जज

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments