HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: शामा क्षेत्र के लोगों को मिली नई सुविधा, शामा उप...

Bageshwar News: शामा क्षेत्र के लोगों को मिली नई सुविधा, शामा उप तहसील का शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
अब शामा क्षेत्र के लोगों को राजस्व से संबंधित कार्यों के लिए कपकोट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि आज शामा उप तहसील का शुभारंभ हो गया है। तहसील में एक डाटा आपरेटर भी तैनात कर दिया गया है। शासन से सभी पदों पर नियुक्ति का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक बलवंत भौर्याल, जिलाधिकारी विनीत कुमार ने उप तहसील का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान अब शामा में ही हो सकेगा। खसरा, खतौनी आदि की सुविधाएं भी मिलेंगी। विधायक भौर्याल ने कहा कि 56 करोड़ की धनराशि सड़कों के लिए स्वीकृत है। दीन दयाल विद्युतीकरण योजना में 19 करोड़ रुपये मिले हैं।

उन्होंने कहा कि उरेडा दो करोड़, शिक्षा 22 करोड़, स्वास्थ्य दो करोड़, पेयजल 55 करोड़, शामा पेयजल योजना 22 करोड़, बेडा मझेडा पंपिंग योजना 20 करोड़, ग्वाड-कांडा पेयजल योजना के लिए 54 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान हुई है। उप तहसील का संचालन होने से क्षेत्र के 36 गांव शामिल हैं। एक कानूनगो और चार पटवारी क्षेत्र हैं। उप तहसील में एक डाटा एंट्री आपरेटर तैनात होगा। 21 कमरे उप तहसील के लिए हैं।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments