HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : सैकड़ों लोग बने आप पार्टी के तीन दिवसीय सेल्फी विद...

बागेश्वर : सैकड़ों लोग बने आप पार्टी के तीन दिवसीय सेल्फी विद स्कूल अभियान का हिस्सा

बागेश्वर। आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया की प्रदेश से सैकड़ों लोग आम आदमी पार्टी के तीन दिवसीय सेल्फी विद स्कूल अभियान का हिस्सा बने। व्यक्तियों ने पार्टी को वाट्सएप पर बदहाल स्कूलों के फोटो और वीडियो भेजे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सरकार के दावे जमीनी हकीकत से कितनी दूर हैं। बसंत कुमार ने कहा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जब उत्तराखंड दौरे पर आए थे तो उन्होंने उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सरकारी स्कूलों की जर्जर एवं बदहाली हालत की तस्वीरों को प्रदर्शनी लगाकर जनता को जागरुक करके सरकार के आंख खोलने का काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अब जनता जागरूक हो चुकी है। इस अभियान से स्कूलों की हकीकत जनता के सामने आ चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

देखिए हल्द्वानी की बेटी वर्तिका पाठक की ऊंची उड़ान

देखिए, जब सड़क जाम कर खतरनाक गुलदार ने की लोगों से दोस्ती

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments