सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की जनपद शाखा अल्मोड़ा द्वारा 22 सितंबर 2021 को दोपहर 12 बजे से गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संगठन के महासचिव हेम चंद्र जोशी ने बताया कि आर्गेनाइजेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार यह धरना कार्यक्रम प्रस्तावित है।
ADVERTISEMENTS
संगठन के नेता चंद्रमणि भट्ट ने बताया कि इस धरने के माध्यम से गोल्डन कार्ड की विसंगतियों के निराकरण की मांग की जाएगी। धरने के उपरांत अपराह्न दो बजे जिलाधिकारी के माध्यम से इस मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने सभी पेंशनरों से धरने में शिरकत करने की अपील की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।