HomeUttarakhandAlmoraब्याज से बचने के लिए 15 दिसंबर तक भरें अग्रिम कर

ब्याज से बचने के लिए 15 दिसंबर तक भरें अग्रिम कर

अल्मोड़ा में आयकर संगोष्ठी

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। आयकर अधिकारी संदीप अग्रवाल ने करदाताओं को संभावित आय के 75% के रूप में अग्रिम कर की तीसरी किस्त 15 दिसंबर तक जमा करने की सलाह दी है, ताकि अनावश्यक ब्याज से बचा जा सके। शुक्रवार को ढूंगाधारा स्थित आयकर भवन, अल्मोड़ा में आयोजित अग्रिम कर संगोष्ठी में उन्होंने यह बात कही।

ADVERTISEMENTSAd

आयकर अधिकारी और उनके स्टाफ की मौजूदगी में आयोजित इस संगोष्ठी में टैक्स बार एसोसिएशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और शीर्ष अग्रिम करदाताओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।

आयकर अधिकारी संदीप अग्रवाल ने करदाताओं को सलाह दी कि वे अपनी आय की सही गणना करें और अग्रिम कर का समय पर भुगतान करें। अग्रिम कर के अलावा, उन्होंने अन्य मामलों में भी करदाताओं को प्रोत्साहित किया और आयकर की जटिलताओं के समाधान का आश्वासन दिया।

संगोष्ठी में उपस्थिति

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौ० असलम जिन्नाह, एड. जगत सिंह रौतेला, खीम सिंह बिष्ट, अमित कुमार अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल सहित कई करदाता मौजूद रहे। आयकर विभाग की ओर से मुनेश मीणा (आयकर निरीक्षक), दीपेन्द्र कुमार, प्रवीण मर्तोलिया, महेन्द्र सिंह, बलराम मीना, हंसराज मीना और अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments