HomeBreaking Newsदेवी भागवत में चैन स्नैचिंग का पर्दाफाश, पति—पत्नी व एक अन्य गिरफ्तार

देवी भागवत में चैन स्नैचिंग का पर्दाफाश, पति—पत्नी व एक अन्य गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

आए थे कैंची धाम घूमने, पहुंच गए बालकनाथ मंदिर

भीड़भाड़ का फायदा उठाकर 02 चेन व 01 मंगलसूत्र चोरी कर हुए फरार

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। एसओजी एवं मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने देवी भागवत के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए पति-पत्नी सहित 03 स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। इनसे चुराए गए चेन व मंगलसूत्र बरामद कर लिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज मीडिया के समक्ष मामले का खुलासा किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज मीडिया के समक्ष मामले का खुलासा किया।
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

गत 20 मई को वादिनी बसंती देवी पत्नी एचडी पांडे निवासी विला प्रियदर्शनी विहार गैर वैशाली बिठौरिया नंबर 1 थाना मुखानी जनपद नैनीताल द्वारा शिकायत दी कि कुछ अज्ञात संदिग्ध महिलाओं द्वारा वादिनी की सोने की चेन पार कर ली। इस दौरान अन्य दो—तीन महिलाओं के गले के मंगलसूत्र भी चोरी कर लिये गए। तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा धारा 304 बी.एस.एस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उनि मनोज अधिकारी प्रभारी चौकी लामाचौड़ के सुपुर्द की गयी।

मुकदमा उपरोक्त घटना के कुशल अनावरण हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा विशेष टीम गठन के निर्देश दिये गये। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण मे टीम का गठन किया गया। थानाध्यक्ष मुखानी श्री दिनेश जोशी व एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन से 03 संदिग्ध महिला व एक गाड़ी नंबर डी.एल 01 ZC9704 प्रकाश में आये।

बालकनाथ मंदिर में भागवत के दौरान की चेन स्नेचिंग

मिलने वाले सभी सम्भावित स्थानों में तलाश व अन्य पूछताछ के माध्यम से आज बृहस्पतिवार को गुसाईपुर तिराहे के पास से 03 संदिग्धों को चोरी की गयी पीली धातु की 02 चैन एवं 01 मंगलसूत्र के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि हम कैंचीधाम धूमने आये थे। जिसमें उनको ऑनलाइन पता चला कि ऊँचापुल बालकनाथ मंदिर पर भागवत हो रही है। जिसमें हम सब बालकनाथ मंदिर ऊंचापुल मुखानी पहुंचे। जहां पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर 02 चैन व 01 मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गये।

एक अन्य सहयोगी महिला भावना फरार

वर्तमान मे आरोपियों की एक सहयोगी भावना पत्नी चन्द्रकान्त निवासी कल्याणी पूर्वी दिल्ली उम्र 35 वर्ष फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। इनमें मयूरी व सुशील कुमार आपस मे पति-पत्नी हैं इससे पूर्व भी दोनो हिमाचल प्रदेश के थाना कालाअम्ब जिला सिरमौर से वर्ष 2022 मे चैन स्नैचिंग मे जेल जा चुके हैं।

आरोपियों का विस्तृत विवरण —

  • मयूरी पत्नी सुशील कुमार निवासी 16/368 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र 34वर्ष
  • संतोष पत्नी अनिल निवासी 12/253 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र 48 वर्ष
  • सुशील कुमार पुत्र जगदीश निवासी 16/368 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र 35 वर्ष

इनसे 02 चैन पीलीधातु, 01 मंगल सूत्र पीलीधातु व स्विफ्ट- डीएल-1 ZC 9704 बरामद हुए। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के ईनाम की घोषणा की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी एसआई दिनेश चंद्र जोशी, प्रभारी एसओजी एसआई संजीत राठौर, प्रभारी लामाचौड़ एसआई मनोज ​अधिकारी, एसओजी के ललित कुमार, संतोष बिष्ट व अरविंद तथा कांस्टेबल बलवंत बिष्ट, रविन्द्र खाती, अनूप तिवचारी व सुनीता चंद्र शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments