HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: रोडवेज की धक्कामार बस को यात्रियों ने मारा धक्का

बागेश्वर: रोडवेज की धक्कामार बस को यात्रियों ने मारा धक्का

👉 राष्ट्रीय राजधानी जा रही बस बीच राह में खराब, ठंड में यात्रियों का निकला पसीना

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: रोडवेज बस सेवा पूरी तरह पटरी से उतर गई है। आज उस वक्त हद हो गई जब यात्रियों को बस को धक्का मार कर सड़क किनारे करना पड़ रहा है। शनिवार को धरमघर से दिल्ली जा रही बस खराब हो गई। बस चढ़ाई पर होने से यात्रियों का ठंड में भी पसीना निकल आया। हालांकि चालक ने बस को रोक लिया। जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

उत्तराखंड रोडवेज बसों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होते जा रही है। एक सप्ताह पूर्व मुनस्यारी-दिल्ली रोडवेज बस जोशीगांव के समीप खराब हो गई। जिसमें 12 यात्री थी और उन्हें वहां से टैक्सी आदि से आगे की यात्रा करनी पड़ी। उनका टिकट आदि भी तत्काल वापस नहीं हुआ। शनिवार को फिर धरमघर-दिल्ली बस कमेड़ी की चढ़ाई में दम तोड़ गई। सड़क के बीच खराब बस को हटाने के लिए यात्रियों ने धक्का लगाया। बमुश्किल उसे सड़क के किनारे पहुंचाया। जिससे वहां लगभग दो घंटे तक जाम रहा। जिससे अन्य बसों और टैक्सियों में सवार यात्री परेशान हो गए। यात्री प्रेम सिंह, नंदन सिंह, कमला देवी, विमला देवी, सरोज आदि ने कहा कि उन्हें दिल्ली जाना था। वह आधे रास्ते में खड़े हैं। उनके साथ सामान और बच्चे भी हैं। टिकट वापसी के लिए कहा गया लेकिन बाद में मिलने की बात की जा रही है। इधर, रोडवेज स्टेशन प्रभारी षष्टी बल्लभ उपाध्याय ने कहा कि अधिकतर बसें खराब हैं। नई बसें मंगाई गईं हैं। उसके बाद सेवा सुचारू होगी।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments