HomeUttarakhandAlmoraAlmora: बूथ स्तर तक सुदृढ़ बने पार्टी संगठन—भोज

Almora: बूथ स्तर तक सुदृढ़ बने पार्टी संगठन—भोज

— कांग्रेस की फलसीमा न्याय पंचायत इकाई का गठन

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के विकासखंड हवालबाग कांग्रेस कमेटी की फलसीमा न्याय पंचायत में ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें फलसीमा न्याय पंचायत का गठन किया गया। जिसमें भुवन सिंह अधिकारी को न्याय पंचायत अध्यक्ष चुना गया।

न्याय पंचायत अध्यक्ष पद पर भुवन सिंह अधिकारी के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। इनके अलावा जगदीश सिंह बिष्ट महासचिव चुने गए। न्याय पंचायत के संयोजक जिला पंचायत सदस्य जीवन भंडारी, हीरा सिंह बिष्ट, सुनील कुमार पंवार, हरीश आर्य बनाए गए हैं। बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा भूपेंद्र सिंह भोज ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया और हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटने की बात कही। बैठक में ब्लॉक प्रभारी प्रदीप बिष्ट, सह प्रभारी राजेंद्र बोरा, संजय दुर्गापाल, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अमित फर्त्याल, गोपाल सिंह अधिकारी, कुंदन सिंह बिष्ट, सुंदर सिंह लटवाल, कृष्णा लटवाल, मोहन देवली, नवल बिष्ट, राजकुमार, रजत मेहरा, रोहन कुमार, रोहित रौतेला, पंकज कुमार बिष्ट, शुभांशु रौतेला, अमर लटवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, राहुल अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments