HomeAccidentमहाराष्ट्र में बड़ा हादसा : 60 फीट की ऊंचाई से रेलवे ट्रैक...

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : 60 फीट की ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरे लोग

मुंबई| महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा रविवार को गिर गया। इस दौरान ब्रिज से गुजर रहे कुछ यात्री 60 फीट की ऊंचाई से सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। मीडिया रिपोर्ट्स में 20 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें 8 की हालत गंभीर बताई गई है। रेलवे ने 4 घायलों की पुष्टि की है। वहीं न्यूज एजेंसी PTI ने 13 घायलों की जानकारी दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने घायलों को ट्रैक से उठाया। बड़ी बात ये रही कि हादसे के दौरान ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी। रेलवे अधिकारियों ने घटना की सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेनों को रोक दिया। घायलों को सिविल अस्पताल शिफ्ट किया गया है। हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है।

घायलों को रेलवे की तरफ से मुआवजे का ऐलान

सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (CPRO) शिवाजी सुतार ने बताया कि रेलवे ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपए और सामान्य घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।

शाम 5:10 बजे हुआ हादसा ​​​

बल्लारशाह स्टेशन पर शाम 5.10 बजे जब यह हादसा हुआ, उस वक्त काजीपेट-पुणे एक्सप्रेस में सवार होने के लिए कई यात्री प्लेटफॉर्म नंबर एक से प्लेटफॉर्म नंबर चार पर जा रहे थे। अचानक पुल के बीचों-बीच स्लैब का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वहां से गुजर रहे यात्री पटरियों पर गिर गए।

2014 में बल्लारशाह बना था देश का नंबर 1 रेलवे स्टेशन

तेलंगाना राज्य की ओर जाने वाले रूट पर चंद्रपुर जिले का आखिरी जंक्शन बल्लारशाह रेलवे स्टेशन है। 2014 में बल्लारशाह स्टेशन को देश का नंबर-1 रेलवे स्टेशन होने का तमगा मिला था। उस वक्त महाराष्ट्र में BJP की सरकार थी।

पिता गए थे तिलक चढ़ाने, इधर लड़की प्रेमी संग हुई फुर्र, आज आनी थी बारात

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments