विकासखंड धौलादेवी के खोला में चल रही रामलीला में राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। इस मौके पर पात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी अध्यक्ष हरीश सिंह गैड़ा, बलवंत सिंह गैड़ा, प्रेम सिंह गैड़ा, गोकुल सिंह गैड़ा, राजन सिंह गैड़ा, गोकुल सिंह, पंकज सिंह, पूरन सिंह, ठाकुर सिंह, चंदन सिंह, शिवराज सिंह ,आनंद गैड़ा, मनोहर सिंह गैड़ा, विपिन गैड़ा आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।