पनुवानौला : BJP का महासंपर्क अभियान, केंद्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला/अल्मोड़ा। भाजपा महासंपर्क अभियान : पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर भाजपा का जन संपर्क अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान…

भाजपा महासंपर्क अभियान

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला/अल्मोड़ा। भाजपा महासंपर्क अभियान : पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर भाजपा का जन संपर्क अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान घर-घर संपर्क कर मोदी सरकार (Modi government) की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा जा रहा है।

जागेश्वर मंडल में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने महा जन संपर्क अभियान चलाया। “घर-घर सम्पर्क” कार्यक्रम के तहत बूथ संख्या 10 पनुवानौला पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में भाजपा सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क कर जनता के सम्मुख रखा गया।

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी नीरज जोशी, मंडल महामंत्री भाजयुमो रवि जोशी, मंडल सोशल मीडिया संयोजक बलवंत सिंह, गणेश सिंह, मनोज पांडेय, हरीश सिंह आदि शामिल रहे।

बदहाली : यह कैसा अस्पताल ! न महिला विशेषज्ञ, ना ही कोई स्टाफ नर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *