पंतनगर। कोरोना से अभी जंग जारी है इसी क्रम में आज राष्ट्रीय एवं भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में स्वयं सुरक्षा अभियान ने मॉडल कॉलोनी पंतनगर में आयुष रक्षा किट वितरण किया। इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक रजनीश पांडे, डॉ. मनोज गुप्ता, प्रभाकर जोशी, तुमुल श्रीवास्तव, गिरजा शंकर शुक्ला, शशीकांत मिश्रा, नरेंद्र कुमार, राहुल विशाल एवं तमाम कॉलोनी वासी मौजूद रहे।