सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
कोरोना संक्रमण के मामले में भले ही अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद काफी राहत में हैं, लेकिन पूरी तरह संक्रमण मुक्त नहीं हो पाए हैं, क्योंकि संक्रमित केस अभी आ ही रहे हैं। आज अल्मोड़ा जनपद में 03 नये कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें रानीखेत, भैसियाछाना व हवालबाग में एक—एक केस शामिल हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या अब 28 है। उधर बागेश्वर जनपद में आज कोरोना संक्रमण का एक नया केस आया है जबकि दो मरीज डिस्चार्ज हुए। अब जिले में 09 एक्टिव केस हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









