HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: बिलेख गांव में गुलदार की धमक से दहशत, 03 बकरियां मार...

बागेश्वर: बिलेख गांव में गुलदार की धमक से दहशत, 03 बकरियां मार डाली

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के बिलेख गांव में गुलदार के बढ़ता आतंक ग्रामीणों में दहशत ही नहीं फैला रहा बल्कि नुकसान भी करने लगा है। गांव के चंदन प्रसाद की तीन बकरियों को गुलदार ने घर के पास हमला कर मार डाला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार की आवाजाही देखी जा रही है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। दिनदहाड़े आबादी के नजदीक हुए हमले से लोगों में भय व्याप्त है। बच्चों तथा महिलाओं का अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाने तथा गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन हो रही घटनाओं के बावजूद विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments