Bageshwar Breaking: करंट की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

0
छात्रा ने कीटनाशक खा दे दी जान
प्रतीक चित्र

— बिजली की लाइन में काम करते वक्त हुआ हादसा


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बिजली लाइन में काम करते समय एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच में कर रही है।

हादसा गरुड़ के डंगोली के पास हुआ। जहां बिजली लाइन की मरम्मत करते समय नेपाल निवासी 26 वर्षीय भूपेश थारू पुत्र दुर्गा थारू करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। अन्य मजदूर उसे जिला अस्पाताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डा. राहुल मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना के बाद विद्युत विभाग के हाथ-पांव फूल गए। विभाग के अनुसार मजदूर ने दूसरी लाइन का शटडाउन लिया था, लेकिन मजदूर दूसरी चलती लाइन में काम करने लगा। जिससे यह हादसा हुआ है। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता आफजल ने बताया कि एसडीओ को घटना स्थल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, बैजनाथ पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS