HomeAccidentउत्तराखंड : गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 5 लोगों की...

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | शुक्रवार रात चमोली जिले के गोपेश्वर में दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गोपेश्वर के बिहारी-निजमुला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के पास की है। बताया जा रहा कि कार सवार सभी लोग बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक ये हादसा हो गया। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और चमोली थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी।

जानकारी के मुताबिक सभी पांचों लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद दसौली ब्लॉक के हरमनी गांव जा रहे थे। इस दौरान मौसम भी खराब था, तेज आंधी तूफान और बारिश का सिलसिला जारी था। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिस कारण पुलिस को भी घटना की काफी देर बाद सूचना मिली। कार तकरीबन 200 मीटर गहरी खाई में खड़ी चट्टान से नीचे गिरी, कार के परखच्चे उड़ गए है। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है। पास के ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस के साथ ही थाना चमोली पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस पहुंची।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण एक कार निजमुला घाटी के पास गहरी खाई में गिरी है। जिसमें पांच लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद तुरंत राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पांचों लोगों के शव निकाले। उन्होंने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद पांचों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। वहीं सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को मृतक परिजनों को अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments