शाबास बिटिया : पहाड़ की बेटी महिका बिष्ट बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Mahika Bisht became a lieutenant in the Indian Army सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी/अल्मोड़ा मूल रूप से अल्मोड़ा के विकासखंड लमगड़ा अंतर्गत सांगड (चलनीछीना) तथा हाल निवासी…

शाबास बिटिया : पहाड़ की बेटी महिका बिष्ट बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
Mahika Bisht became a lieutenant in the Indian Army

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी/अल्मोड़ा

मूल रूप से अल्मोड़ा के विकासखंड लमगड़ा अंतर्गत सांगड (चलनीछीना) तथा हाल निवासी हल्द्वानी महिका बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पहाड़ की इस बेटी ने अल्मोड़ा और नैनीताल जनपद का नाम रोशन किया है।

⏩ हल्द्वानी में रहता है परिवार, मूल रूप से अल्मोड़ा के सांगड़ निवासी

उल्लेखनीय है कि महिका बिष्ट मूल रूप से अल्मोड़ा के सांगड निवासी स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट और इंदिरा बिष्ट की होनहार बिटिया है। उनके चाचा वर्तमान में सांगड़ में ही रहते हैं। वर्तमान में उनका परिवार हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित मित्र विहार में रहता है। महिका ने कठिन परिश्रम की बदौलत लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार का सपना पूरा किया है। बता दें कि महिका के पिता स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट की इच्छा थी कि बिटिया एक दिन बड़ी अधिकारी बने। बचपन से ही महिका पढ़ाई में बहुत होनहार रही।

महिका की हाईस्कूल तक की पढ़ाई होली सेपियंश स्कूल सितारगंज, इंटरमीडिएट डोन बोस्को स्कूल हिम्मतपुर हल्द्वानी व बीएससी की पढ़ाई डीएसबी कैंपस नैनीताल से हुई है। इसके बाद उन्होंने आर्मी कोर के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल से कमीशन प्राप्त किया। उनके पिता स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह बिष्ट चीनी मिल सितारगंज में कार्यरत थे, जबकि माता इंद्रा बिष्ट गृहणी हैं। महिका के बडे़ भाई रचित बिष्ट इंटर नेशनल एयरपोर्ट दिल्ली में (Beam suntory) ब्रांड एम्बेसडर हैं।

Childhood Photo With Family

महिका ने विगत 29 अक्टूबर को चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर नियुक्ति पाई है। इस संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान उनके परिजन भी मौजूद रहे। यह पल बड़ी भावुकता का रहा। ज्ञात रहे कि महिका का ननिहाल हल्द्वानी के बच्ची नगर नंबर 2 में है। पोती के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर उनके नैनिहाल में भी खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं।

हल्द्वानी : UOU में प्रवेश की तिथि बढ़ी, 15 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *