अल्मोड़ा : पद्मश्री यशोधर मठपाल की चित्रकला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

0
पद्मश्री यशोधर मठपाल की चित्रकला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

✍️ आज पहुंचे राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में पद्मश्री यशोधर मठपाल की तीन दिवसीय चित्रकला प्र​दर्शनी जारी है। प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आज द्विवतीय दिवस राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा बतौर मुख्य अतिथि प्रदर्शनी स्थल पहुंचे।


ADVERTISEMENTS
पद्मश्री यशोधर मठपाल की चित्रकला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

आज शुक्रवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी व प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर की। इस दौरान विद्यालय के छात्र—छात्राओं ने शानदार शास्त्रीय संगीत व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।

उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी में काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यशोधर मठपाल के चित्रों को खरीदा जा रहा है। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, हेम तिवाड़ी, सुनील चौहान, पारितोष जोशी सहित वि​द्या​लय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा उप्रेती एवं गीता पंत ने संयुक्त रूप से किया।

पहुंच रहे कला के पारखी, शारदा में 03 दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आगाज़

ADVERTISEMENTS