HomeHealthअस्पताल में अचानक खत्म हुए आक्सीजन सिलेंडर, तीन गम्भीर मरीजों की मौत

अस्पताल में अचानक खत्म हुए आक्सीजन सिलेंडर, तीन गम्भीर मरीजों की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर 
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला ऐसा मामला सामने आया है। यहां लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक स्थित पुरानी इमरजेंसी में ऑक्सीजन न मिलने से वहां भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई है। शनिवार सुबह छह बजे के लगभग यह हादसा हुआ। जिसके बाद उनके परिजनों का आक्रोश अस्पताल की व्यवस्थाओं के खिलाफ फूट पड़ा।

उत्तराखंड, कोरोना का सितम : मां की मौत का मना रहे थे मातम, बेटा भी चल बसा, परिवार के अन्य सदस्य भी संक्रमण की चपेट में

आपको बता दें कि यहां ऑक्सीजन खत्म होने से करीब 60 मरीजों की सांसें उखड़ने लगीं, जबकि अस्पताल के डॉक्टर कई दिनों से जिम्मेदार अधिकारियों से ऑक्सीजन के कमी की शिकायत कर रहे थे। ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली कंपनी को ऑक्सीजन सिलेंडर कम होने की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद कंपनी ने आपूर्ति नहीं की। तीन मरीजों की मौत के बाद संस्थान की ओर से कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

यहां कोरोना संक्रमित महिला से वार्ड ब्वॉय ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

ज्ञात रहे कि यहां गंभीर मरीजों के लिए 54 बेड हैं, जिनमें से दस आईसीयू के हैं। शुक्रवार की रात इमरजेंसी से लेकर आईसीयू वॉर्ड कोरोना संक्रमितों से भरा हुआ था। कई मरीज होल्डिंग एरिया में स्ट्रेचर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। शनिवार सुबह छह बजे अस्पताल ब्लॉक में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने से अफरा-तफरी मच गई। मरीजों की हालत बिगड़ने लगी। इसी दौरान वेंटिलेटर पर भर्ती तीन अति गंभीर मरीजों ने दम तोड़ दिया।

उत्तराखंड में अब विवाह समारोह में केवल 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत, सीएम ने जनता से की सहयोग की अपील

इसके बाद सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए गए, तब जाकर अन्य मरीजों की जान बची। इधर संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन आपूर्ति कंपनी को पहले बताया गया था, फिर भी ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं की। मरीजों की मौत के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Big Breaking : उत्तराखंड रोडवेज की बस में मोबाइल में हुए विस्फोट से यात्री की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : राज्य में 12 की मौत, 2630 नए मरीज

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना ने तोड़े सारे रिकार्ड, आज 79 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 43 केस नगर के विभिन्न मोहल्लों से

Uttarakhand : कोविड केयर सेंटर से 19 कोरोना संक्रमित फरार, राजस्थान सहित अलग—अलग राज्यों से हैं संक्रमित

Big Breaking : सेना के जवान ने खुद को गोली मार दे दी जान

Uttarakhand : विवाह समारोह से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, पांच की दर्दनाक मौत

कोरोना कहर : JEE Main की अप्रैल परीक्षा टली, 15 दिन पहले होगा नई तारीखों का ऐलान

उत्तराखंड बड़ी खबर : 10वीं की बोर्ड परीक्षा निरस्त, 12वीं की स्थगित – शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे

कोरोना ने तोड़े सारे रिकार्ड, 24 घंटे में 2.60 लाख से अधिक संक्रमित, लगभग 1500 लोगों की गई जान

हाई वे में फेंका जा रहा सड़क कटान का मलबा, दुर्घटना की आशंका

देश ने पिछले वर्ष भी कोरोना को हाराया था और उन्हीं सिद्धांतों पर एक बार फिर इस महामारी को हरा सकते हैं – पीएम मोदी

दिल्ली में कोरोना का कहर : पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, 24 हजार से अधिक नए मामले, 167 की मौत

रायपुर के अस्पताल में लगी आग, कोरोना संक्रमित 5 मरीजों की मौत

गरमपानी न्यूज : बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की होगी जांच, रिपोर्ट आने तक रहेंगे क्वारंटीन, एसडीएम ने जारी किये सख्त निर्देश

कोरोना काल ​में खास सतर्कता बरतें व्यापारी, स्वयं व ग्राहक को भी मॉस्क पहनने को करें प्रेरित : अनीता रावत

ALMORA NEWS: चंद माहों में ही एनएच पर गड्ढे बनने से खुली डामरीकरण की गुणवत्ता की कलई, कार्यप्रणाली पर उठने लगी अंगुली

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments