HomeUttarakhandBageshwarबच्चों के मेहनत एवं समर्पण को पहचान दिलाना हमारी जिम्मेदारी : पार्वती...

बच्चों के मेहनत एवं समर्पण को पहचान दिलाना हमारी जिम्मेदारी : पार्वती दास

पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन का कार्यक्रम

125 मेधावी छात्र—छात्राएं सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। विधायक पार्वती दास ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत एवं समर्पण को पहचान देना हमारी जिम्मेदारी है, जिससे उनके हौसलों को एक नई उड़ान मिल सके। श्रीमती दास पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने कहा कि जनपद शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र अपना परचम लहराए हुए है। इसे बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता बेहतर शिक्षा देने की हम इसके लिये विद्यालयों में नवाचारी एवं व्यवसायिक शिक्षा शुरू कर रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा विकास की पहली कुंजी है। जिला बनने के बाद से जनपद बागेश्वर शिक्षा के क्षेत्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उत्तराखंड एवं सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में लगातार मैरिट मैं स्थान प्राप्त कर रहे है। जो हम सबके लिए गर्व की बात है। एसोसिएशन के संरक्षक एनबी भट्ट ने कहा कि हम सबका लक्ष्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ बेहतर शिक्षा देना है। जिसमे काफी हद तक सफलता भी मिल रही है। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिन्हें प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में मेधावी सम्मानित
पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में मेधावी सम्मानित

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंदन परिहार ने एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश उपाध्याय ने किया। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के एस रौतेला, एड घनानंद जोशी, सुरेश तिवारी, भास्कर दास, दीपक पाठक, दीवान सिंह खेतवाल,रेखा धामी, दुर्गा असवाल, महेश पांडेय, हरीश चंद्र पांडेय, प्रशांत पांडेय, विनोद उपाध्याय, गौरव पंत, जगदीश पाठक, उमेश जोशी, हिमांशु असवाल, मलय पाठक सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रबंधक एवं अभिभावक मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments