ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धौलादेवी और जागेश्वर की बैठक
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धौलादेवी और जागेश्वर ब्लॉक की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
ब्लॉक प्रभारी और जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने कहा की संगठन ही सर्वोपरी है। ब्लॉक अध्य्क्ष को प्रतिमाह अपनी ब्लॉक कार्यकारिणी और मंडल अध्य्क्ष गणों की बैठक आवश्यक रूप से करनी है। जिनके कार्यों की समीक्षा जिला कांग्रेस की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष द्वारा की जाएगी।
संगठन को मजबूत करने की लिए ब्लॉक के पदाधिकारियों द्वारा गांव गांव भ्रमण कर कांग्रेस की विचारधारा को जन—जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम जनता तक ले जाया जाएगा।
बैठक मै जागेश्वर ब्लॉक अध्य्क्ष बिशन सिंह बिष्ट, धोलादेवी ब्लॉक अध्य्क्ष अंकुर कांडपाल, लक्ष्मण सिंह, गणेश बिष्ट, जगदीश चंद पांडे, कैलाश चंद्र आर्य, प्रकाश सिंह बिष्ट, रवि राजू नाथ, गोधन राम, गोकुल कोहली, महेश कांडपाल, संतोष तमता, भोपाल प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।