HomeBreaking Newsऑपरेशन सिंदूर : भारत की पाक पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक, 9 आतंकी...

ऑपरेशन सिंदूर : भारत की पाक पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक, 9 आतंकी ठिकानें ढेर

ADVERTISEMENTS

जैश-लश्कर के हेडक्वार्टर तबाह, भारत ने दागे 24 मिसाइल

सीएनई डेस्क। आज से ठीक 15 दिन पूर्व पहलगाम में हिंदुस्तानी नारियों के पतियों का धर्म पूछ उनकी हत्या कर महिलाओं की मांग का सिंदूर उजाड़ने वाले आ​तंकियों से चुन—चुन कर बदला लिया जा रहा है। आधी रात को भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू करते हुए धड़ाधड़ पाकिस्तान पर मिसाइलों से हमला करते हुए एक—एक कर उसके 9 आतंकी ठिगाने ध्वस्त कर दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले मंगलवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए।

ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लश्कर और जैश के मुख्यालय तबाह कर दिए गए हैं।

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे।

पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने नहीं, आतंकी ​कैंप निशाना

ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया गया है। उधर, न्यूज एजेंसी एएनआई को सूत्रों ने बताया कि यह एक संयुक्त सैन्य अभियान था, जिसमें भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को निशाना बनाने के इरादे से टारगेट सेलेक्ट किए थे।

पाकिस्तानी मीडिया का दावा हमने भारत के 5 फाइटर जेट गिरा दिए!

Pakistan के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से बातचीत में कहा कि भारत ने अपनी ही हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो सीधे नागरिक इलाकों पर गिरे। वहीं पाकिस्तानी मीडिया ने बचकाना दावा किया है कि हमले के दौरान पाकिस्तानी सेना ने 5 भारतीय फाइटर जेट को गिरा दिया है। मस्जिदों को भी निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान ने LoC के पास भारतीय चेकपोस्ट तबाह किए हैं।

पाकिस्तान के अलग—अलग दावे

पाकिस्तान ने भारत के हवाई हमलों के बाद लोकेशन और मरने वालों की संख्या को लेकर सुबह 5 बजे तक अलग-अलग दावे किए। पहले यानी रात 2 बजे बताया कि हमले 5 ठिकानों पर हुए। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। इसके 3 घंटे बाद सुबह 5 बजे इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के डारयेक्टर अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, ‘भारत के हवाई हमलों में अब तक 8 नागरिक मारे गए हैं और 35 घायल हुए हैं। इसके अलावा 2 लोग लापता भी हैं। उन्होंने बताया कि भारत ने 6 अलग-अलग इलाकों में कुल 24 मिसाइलें दागीं। पीओके और पाकिस्तान में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है।

पाकिस्तानी गोलीबारी में 3 भारतीयों की जान गई

भारतीय सेना ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर रात पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की। अंधाधुंध शेलिंग और गोलीबारी में 3 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। भारतीय सेना इसका उचित तरीके से जवाब दे रही है।’

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments