HomeDelhiराजग के घटक दलों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘झुनझुना मंत्रालय’ :...

राजग के घटक दलों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘झुनझुना मंत्रालय’ : आप

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (आप) ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्रियों के विभागों के बँटवारे पर तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘झुनझुना मंत्रालय’ आया है।

ADVERTISEMENTSAd

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंत्रालय बँटवारे पर कहा,“गृह न रक्षा न वित्त न विदेश न वाणिज्य। न सड़क न रेल न शिक्षा न स्वास्थ्य। न कृषि न जलशक्ति। न पेट्रोलियम न दूरसंचार। राजग के घटक दलों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘झुनझुना मंत्रालय’ बहुते बेइज़्ज़ती है!”

उल्लेखनीय है कि राजग के दो बड़े घटक दलों में जनता दल-यूनाइटेड के राजीव रंजन सिंह उर्फ़ लल्लन सिंह पंचायती राज के साथ साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के कैबिनेट मंत्री बनाये गये हैं। जद-यू के कोटे से रामनाथ ठाकुर को कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया है। वहीं तेलुगू देशम पार्टी के के राममोहन नायडू को नागरिक उडयन मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments