HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : 24 घंटे में एम्स में एक मात्र कोरोना पॉजिटिव...

ब्रेकिंग न्यूज : 24 घंटे में एम्स में एक मात्र कोरोना पॉजिटिव मिला, वह भी संस्थान का नर्सिंग आफिसर निकला

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की कोविड सेंपल रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जो कि एम्स संस्थान के कोविड आइसोलेशन वार्ड में पोस्टेड नर्सिंग ऑफिसर हैं। नर्सिंग ऑफिसर को कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है, इस बाबत संस्थान की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑ​फिसर को सूचित कर दिया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान में की गई सेंपलिंग में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने बताया कि अमित ग्राम, गुमानीवाला ऋषिकेश निवासी एक 27 वर्षीय व्यक्ति जो कि एम्स के कोविड आइसोलेशन वार्ड में बतौर नर्सिंग ऑफिसर तैनात हैं। उन्हें बीती 9 जुलाई से बुखार व शरीर में दर्द की शिकायत थी,लिहाजा वह तीन दिन होम आइसोलेशन में रहे।

बुखार व शरीर में दर्द की समस्या बढ़ने पर वह 12 जुलाई को एम्स इमरजेंसी में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका कोविड सेंपल लिया व उन्हें इमरजेंसी में भर्ती रखा गया। सेंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें एम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित मामलों के बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है ।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments