सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने 18 दिसंबर रविवार यानी कल पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था में आंशिक फेरबदल किया है।
ADVERTISEMENTS
नगर की यातायात व्यवस्था में कल के लिए हुए फेरबदल के अनुसार समस्त प्रकार के चौपहिया वाहनों के लिये वन—वे व्यवस्था अन्य दिनों की भांति लागू रहेगी। उन्होंने जनमानस से अनुरोध है कि रविवार को नगर अल्मोड़ा में लागू वन—वे यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।