अल्मोड़ा। कोविड—19 के खतरे से निपटने के लिए विभिन्न संस्थाओं व जन समान्य की ओर से शासन व प्रशासन को हर संभव मदद दी जा रही है। वर्तमान में इस कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी को मॉस्क अनिवार्य रूप से पहनने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। जिसको देखते हुए यह प्रयास किये जा रहे हैं कि कहीं भी मॉस्क की कमी न रहे। अतएव जन शिक्षण संस्थान की करीब आधे दर्जन महिलाओं द्वारा काफी संख्या में मॉस्क तैयार किये गये हैं। आज सोमवार को जन शिक्षण संस्थान द्वार महिलाओं द्वारा तैयार किये गये एक हजार मॉस्क रेड क्रॉस को जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के माध्यम से प्रदान किये गये। इस मौके पर किशन गुरूरानी, हरेंद्र वर्मा, मनोज सनवाल, केवल सती, बीएस मनकोटी, पूरन रौतेला, विनीत बिष्ट, आशीष वर्मा, दीपक जोशी, गिरीश धवन, प्रकाश नैनवाल आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।