HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा संसदीय सीट: एक नाम वापस, अब मैदान में रहे 07 प्रत्याशी

अल्मोड़ा संसदीय सीट: एक नाम वापस, अब मैदान में रहे 07 प्रत्याशी

ADVERTISEMENTS

✍🏻 जानिए, किसे क्या मिला चुनाव चिह्न

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव 2024 में अल्मोड़ा संसदीय सीट से नामांकन कराने वाले 08 उम्मीदवारों में से आज एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में 07 उम्मीदवार रह गए हैं। इन सातों उम्मीदवारों का आज चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए हैं।

रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 के लिए अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से 8 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किए थे। उन्होंने बताया कि आज नाम वापसी की अंतिम तिथि को एक उम्मीदवार अर्जुन कुमार देव (निर्दलीय) ने नाम वापस लिया। अब केवल 7 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इन उम्मीदवारों को आज ही चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए हैं।
ये मिले चुनाव चिह्न

1. अजय टम्टा (भाजपा): कमल का फूल
2. प्रदीप टम्टा (कांग्रेस): हाथ का पंजा
3. नारायण राम (बसपा): हाथी
4. किरन आर्या (उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी): कैंची
5. ज्योति प्रकाश टम्टा (बहुजन मुक्ति पार्टी): चारपाई
6. अर्जुन प्रसाद (निर्दलीय): गन्ना किसान
7. प्रमोद कुमार (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक): फलों की टोकरी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments