उत्तराखंड ब्रेकिंग : बैक करते वक्त खाई में जा गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

0
खाई में गिरी अनियंत्रित कार
प्रतीक चित्र

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

चमोली जनपद अंतर्गत जूनीधार गोठिण्डा पार्था मोटर मार्ग पर एक आल्टो कार के गहरी खाई में गिर जाने से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को गम्भीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती देर रात घटित हुआ है। राजस्व उप निरीक्षक राजकुमार सिद्धवान ने बताया कि आल्टो कार यूके 11 ए/ 3508 थराली से गोठिण्डा जा रही थी।गोठिण्डा जूनियर हाईस्कूल से आगे कार को जब बैक करते समय अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में चालक सहित चार लोग सवार थे। News WhatsApp Group Join Click Now

Uttarakhand : पिता को ही भेज दी उसकी बेटी की फोटो, तीन कॉलगर्लस सहित 5 गिरफ्तार

इस हादसे में कार सवार हरीराम पुत्र उमेद राम उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहींकुंदन राम पुत्र सोबनराम उम्र 40 वर्ष चंदन राम पुत्र सोबन राम उम्र 25 वर्ष निवासी जूनीधार एवं दिक्की राम पुत्र मखरू राम 52 वर्ष निवासी हरि नगर लिटाल घायल हो गए। इस बीच गोठिण्डा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस व तहसील प्रशासन के लोग हादसा स्थल पहुंचे। सभी घायलों को थराली अस्पताल भर्ती किया गया है।

Uttarakhand : यहां दो बसों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, कई लोग घायल

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें