HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: आटा चक्की की आड़ में शराब बेचता एक पकड़ा

अल्मोड़ा: आटा चक्की की आड़ में शराब बेचता एक पकड़ा

⏭️ सोमेश्वर में भी अवैध देशी मदिरा के साथ एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशों के चलते जिले में पुलिस लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के मद्देनजर लगातार चेकिंग जारी रखे हुए है। इसी क्रम में दो लोग अवैध शराब के साथ दबोचे गए। इनमें से एक अपनी आटा चक्की की आड़ में शराब बेचते पकड़ा गया।

जिले के धौलछीना थानांतर्गत थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम खाकरी में किशन सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम खाकरी, धौलछीना, जनपद अल्मोड़ा को अपनी आटा चक्की में अवैध रुप से देशी शराब बेचते पाया। जिसके कब्जे से 72 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी किशन सिंह को गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक गोकुल प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र नेगी व कांस्टेबल धनी राम शामिल रहे।

उधर सोमेश्वर थाना पुलिस ने चेकिंग में थाना सोमेश्वर क्षेत्रान्तर्गत भावरी कलमठ के पास में नरेश कुमार पुत्र उदय राम निवासी ग्राम सिमखोला, सोमेश्वर, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 78 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments