HomeCrimeनालागढ़ ब्रेकिंग : बड़ी संख्या में लोमोटिल-ट्रामाडोल की नशीली दवाओं के साथ...

नालागढ़ ब्रेकिंग : बड़ी संख्या में लोमोटिल-ट्रामाडोल की नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार

नालागढ़। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में जिला पुलिस बद्दी ने नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने नंगल गांव से एक तस्कर से नशीली दवाओं की भारी खेप पकड़ी है पुलिस ने आरोपी से 84000 लोमोटिल 5700 ट्रामाडोल की गोलियां बरामद की है और पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने कहा है कि बीती रात एक युवक से नशीली दवाओं की खेप पकड़ी गई है और उसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपी युवक को नशीली दवाओं समेत गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने कहा कि आरोपी औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के साथ-साथ स्वारघाट तक नशीली दवाओं की सप्लाई किया करता था उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिसमें और बड़े खुलासे होने की आशंका है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments