HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: 96 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

Bageshwar: 96 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर​
जिले की कांडा थाना पुलिस ने 96 बोतल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। नशामुक्ति अभियान को लेकर पुलिस सजग है। बारिश के मौसम में पुलिस को चकमा देकर शराब तश्करी करने की कोशिश कर रहे शराब तस्करी कर रहे युवक को चेकिंग अभियान में गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच रवींद्र सिंह कनवाल पुत्र नंदन सिंह कनवाल निवासी कांडाधार के वाहन की ढालन तिराहे पर चेकिंग की गई। कार संख्या यूके-02- टीए 1268 आठ पेटी शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ 60/72 आबकारी एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया। वाहन सीज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस लगातार अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। उधर कपकोट पुलिस ने दुकान में शराब पिलाने के जुर्म में त्रिलोक सिंह पुत्र पान सिंह निवासी ग्राम जसरौली को दबोचा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments