चौखुटिया पुलिस ने 63 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आगे भी मादक पदार्थों के अवैध विक्रय के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष चौखुटिया उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा ने कांस्टेबल विरेन्द्र चन्द्र राय व प्रदीप रौतेला के साथ मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग की। इस दौरान ग्राम गड़सारी के समीप त्रिलोक सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह निवासी ग्राम दन्तोला, बसभीड़ा, तहसील चौखुटिया, अल्मोड़ा के कब्जे से 02 कट्टों में कुल 63 पव्वे मैकडॉवल कीमत करीब 8190 रुपये परिवहन करते हुए पाया गया। जिस पर उसे गिरफ्तार कर थाना चौखुटिया में धारा-60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।