अल्मोड़ा, 21 अगस्त। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देशन में चल रही चेकिंग के तहत दन्या थानांतर्गत चार पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 16,800 रूपये आंकी गई है। दन्या थाने के उप निरीक्षक अमरपाल सिंह ने चेकिंग के दौरान पुख्ता बागपाली सड़क में हनुमान मंदिर के पास हरीदत्त काण्डपाल पुत्र गोपाल दत्त काण्डपाल निवासी ग्राम काण्डानौला दन्या अल्मोड़ा के कब्जे से 48 बोतल देशी शराब गुलाब मार्का बरामद की। उन्होंने हरी दत्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में उसके खिलाफ धारा 60—आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


