पीयूष मिश्रा
अयोध्या। शहर के इमेजिंग डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉ. अभिषेक सिंह से डेढ करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। रुपए ना देने पर बेटे के अपरहण की दी धमकी। डॉ. अभिषेक सिंह के मोबाइल पर पैसे मांगने वाले की काल आई थी। इसके बाद डा. सिंह सीधे कोतवाली पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। यह मामला कोतवाली नगर के रिकाबगंज नियावा रोड का है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फोन करने वाले की तलाश की जा रही है। डीआईजी एसएसपी दीपक कुमार ने डॉ. अभिषेक के आवास पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
इस नवरात्र पर कीजिए कुमाऊं की देवियों के दर्शन सीएनई के साथ
ADVERTISEMENTS




