HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: उधर नशे के दुष्प्रभाव समझाए और इधर शराब पीकर में...

Someshwar News: उधर नशे के दुष्प्रभाव समझाए और इधर शराब पीकर में उत्पात दो धरे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
नशे के खिलाफ स्कूली बच्चों व युवाओं को जागरूक करने के अभियान पर जनपद पुलिस लगातार जुटी हैं। इसी क्रम में सोमेश्वर थानांतर्गत ग्राम उस्कोना में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी बीच दो लोगों को शराब के नशे में उत्पात मचाने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने ग्राम उस्कोना के लोगों की गोष्ठी कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही साईबर अपराधों को लेकर सचेत करते हुए लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखंड एप की जानकारी दी।
दो लोग गिरफ्तार

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

थाना सोमेश्वर अंतर्गत पुलिस ने भैसड़गांव रोड में शराब पीकर उत्पात मचा रहे विशन राम पुत्र लच्छी राम, निवासी ग्राम मल्लाखोली सोमेश्वर तथा बसोली में शराब पीकर उत्पात मचा रहे नकुल बिष्ट पुत्र पान सिंह निवासी ग्राम ईनाकोट ताकुला सोमेश्वर को उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments