HomeUttarakhandAlmoraज्ञानोदय उमावि डुंगरा: प्रभात फेरी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जगाई देश​भक्ति की...

ज्ञानोदय उमावि डुंगरा: प्रभात फेरी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जगाई देश​भक्ति की अलख

╰┈➤15 अगस्त: विद्यालय के बच्चों ने मंच पर बिखेरी बहुरंगी छटा, खूब तालियां बटोरी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के धौलादेवी ब्लाक अंतर्गत डुंगरा में स्थित ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने प्रभातफेरी, प्रेरक नारों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र में देश ​भक्ति की बयार चला दी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पहले से ही ज्ञानोदय उमावि डुंगरा के बच्चों में बेहद उत्सुकता बनी थी, इसके लिए तय कार्यक्रमों की कई दिनों से बच्चे रिहर्सल कर रहे थे। जिन्हें विद्यालय के शि​क्षक और शिक्षिकाएं तालीम दे रहे थे। इसी के चलते शनिवार को आकर्षक वेशभूषा में सजकर बच्चे विद्यालय पहुंचे और उन्होंने तिरंगे के साथ अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली और प्रेरक नारों से देश​भक्ति की अलख जगाई। इसके बाद विद्यालय के मंच पर बहुरंगी छटा बिखेरी। एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें देशभक्ति गीतों के साथ ही लोक संस्कृति पर आधारित गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं कई प्रेरक नाटकों के जरिये प्रेरणा दी। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों व अतिथियों का दिल जीत लिया और खूब तालियां बटोरीं।

इससे पहले विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक चंद्रमणि भट्ट ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ कराया। सभी कार्यक्रम विद्यालय की प्रबंधक शांति ​बिष्ट के निर्देशन में हुए। समारोह को विद्यालय के एमडी जवाहर सिंह बिष्ट व प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट समेत कई अन्य लोगों ने संबोधित किया और आजादी के संघर्ष के इतिहास और स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया। इस समारोह में सुंदर प्रस्तुति पर बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं मिष्ठान वितरण हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के शि​क्षकगण खड़क सिंह बिष्ट, रेखा बिष्ट, गोपाल सिंह, डा. रूचि आर्या, शीला बिष्ट, मधु बिष्ट, बबीता देवी, रेनू पांडे, बबीता पांडे, नीतू महरा, संतोषी पांडे आदि समेत कई अभिभावक व अतिथि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments