देहरादून। धर्म नगरी अयोध्या में 5 अगस्त को यानी कल भगवान श्री राम के भव्य मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के निर्देशानुसार उत्तराखंड के संस्कृति विभागद्वारा गढ़वाली रामायण का दूरदर्शन पर 5 अगस्त को सांय 7.30 बजे से 8.00 बजे तक विशेष प्रसारण किया जाएगा।
प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के निर्देशानुसार संस्कृति विभाग के सौजन्य से श्री राम मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह के अवसर पर दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित गढ़वाली रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। सतपाल महाराज ने प्रदेश की जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में हम गढ़वाली रामायण श्रवण कर पुण्य के भागी बने और श्रीराम के चरित्र से ज्ञान का अर्जन करें।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




