HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने खाई कसम

अल्मोड़ा न्यूज: राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने खाई कसम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट समेत जनपद के शासकीय व अर्द्धशासकीय कार्यालयों में विभागाध्यक्षों ने अपने कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल ने शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ पर कायम रहते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को सरदार पटेल के आदर्शो से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देना होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर, वैयक्तिक अधिकारी हरीश उपाध्याय, प्रमोद गोस्वामी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments