HomeBreaking Newsयुवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से भेजे जा रहे अश्लील मैसेज, मुकदमा...

युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से भेजे जा रहे अश्लील मैसेज, मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। यहां एक युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना सोशल मीडिया में अश्लील फोटो व वीडियो शेयर किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से युवती बेहद आहत है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

रानीबाग क्षेत्र में रहने वाली युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि किसी ने उसकी बहन की इंस्ट्राग्राम में फर्जी आईडी बना रखी है। वह व्यक्ति लगातार 8-10 दिनों से आपत्तिजनक फोटो को एडिट कर फॉरवर्ड कर रहा है।

नई-नई आईडी बनाकर इंस्टाग्राम के माध्यम से चीजें वायरल हो रही हैं। जिससे युवती व उसका परिवार सदमें में है। साथ ही इससे उनकी रिश्तेदारी में भी युवती की बदनामी हो रही है। इधर पीड़िता के परिजनों ने कहा कि सदमें में आकर युवती कोई अप्रीय घटना को अंजाम दे सकती है।

पुलिस को शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी करनी चाहिए। इधर इस मामले में एसओ प्रमोद पाठक का कहना है कि संबंधित आडीडी का सर्विसलांस की मदद से पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments